
UP Election Results 2022 Live: मैनपुरी में डिंंपल यादव की प्रचंड जीत
Live Mainpuri Khatauli Rampur Election Results 2022 उत्तर प्रदेश मैनपुरी लोकसभा तथा रामपुर व खतौली विधानसभा सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। मैनपुरी सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को प्रचंड जीत मिली है। वहीं रामपुर में आजम खान का गढ़ ध्वस्त कर भाजपा के आकाश सक्सेना ने इतिहास रच दिया है।
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने प्रचंड जीत हासिल की है। मैनपुरी की जनता ने मुलायम की बहू पर जमकर प्यार लुटाया। वहीं रामपुर सीट आजम खां के गढ़ पर भाजपा के आकाश सक्सेना ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। खतौली बिधान सभा सीट से सपा रालोद प्रत्याशी मदन भैया की जीत हुई है ।
मैनपुरी में लोकसभा सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई थी । मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र सपा का गढ़ माना जाता है. सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को कुल 617625 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह को 329489 वोट हासिल हुए है।
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को कुल 617625 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह को 329489 वोट हासिल हुए है। इस तरह से डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी को 288136 वोटों से शिकस्त दे दी ।