pm kisan samman nidhi yojana किन गलतियों की वजह से नहीं आती है किस्त
PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता किसानों को 6 हजार रुपये के रूप में दी जाती है। किसानों के खाते में हर चार महीने में डीबीटी के माध्यम से तीन किश्तों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। फिलहाल किसान को 12 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं। अब उन्हें 13वीं किस्त का इंतजार है।
कई बार किसानों के खाते में राशि नहीं पहुंच पाती है। आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, लिंग आदि गलत भरने के कारण ऐसा होता है। आप घर बैठे ही इन गलतियों को सुधार सकते हैं। यहां हम आपको उसी तरीके के बारे में बता रहे हैं।
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आप pmkisan.gov.in पर जाकर आधार, बैंक अकाउंट जैसी जानकारी सही कर सकते हैं।
यहां आपको फॉर्मर कॉर्नर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। नीचे हेल्प डेस्क का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
यहां आपको 12 अंकों का आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालना होगा। इतना करने के बाद Get Data पर क्लिक करें। आपकी जानकारी आपके सामने आ जाएगी। गलत भरी गई जानकारी को सही करें।
अगर आप बैंक अकाउंट नंबर सही करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Account Number is Not Corrected पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ही यहां अकाउंट नंबर डालकर सबमिट करें